मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 6 शव मिलने से हड़कंप - rashtrmat.com

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 6 शव मिलने से हड़कंप

 राष्ट्रमत न्यूज,नईदिल्ली(ब्यूरो)। मणिपुर में फिर एक बार चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। 13 मई से लापता छह नागा पुरुषों के शवों को कड़ी सुरक्षा के बीच आज गुरुवार तड़के इंफाल के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मोर्चरी में लाया गया।

Manipur Violence (2)

गांव से छह लोगों के अपहरण

इन छह शवों के आने के साथ ही विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसके चलते लियांगमाई तापहौ इलाके में नागा पीपल्स फ्रंट (NPF) के मणिपुर हेडक्वार्टर में आग लगा दी गई।बताया जा रहा है कि NPF के हेडक्वार्टर में आग 13 मई, 2026 को लेइलोन वाइफेई गांव से छह लोगों के अपहरण को लेकर फैले गुस्से के कारण हुई।

Manipur Violence (3)

मणिपुर में 6 शव मिलने से भड़की हिंसा

पत्रकारों से बात करते हुए, लियांगमाई नागा काउंसिल के अध्यक्ष टिमोथी विजुनामेई ने कहा कि शव मिलने के बाद समुदाय पूरी तरह से सदमे में है।टिमोथी विजुनामेई ने कहा, ‘हां, हमें अभी उन छह लोगों के शव मिले हैं जिनका 13 मई को अपहरण कर लिया गया था। हमें बहुत बड़ा सदमा लगा है कि आज वे हमें मृत अवस्था में मिले और हम बुरी तरह टूट गए हैं।’विजुनामेई ने कहा, ‘शव JNIMS की मोर्चरी में पहुंच गए हैं, लेकिन हमने अभी तक उनकी पहचान नहीं की है कि उनमें कौन-कौन हैं। हम चेहरों की पहचान करने और यह पक्का करने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या वे वाकई हमारे लापता छह लोग ही हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *