आकस्मिक निरीक्षण में ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले कारण बताओ नोटिस - rashtrmat.com

आकस्मिक निरीक्षण में ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले कारण बताओ नोटिस

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने 03 नवंबर की सुबह जिला चिकित्सालय बालाघाट का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोई भी ड्यूटी डॉक्टर अपनी निर्धारित सीट पर उपस्थित नहीं पाया गया।

सीएमएचओ ने नाराजगी जाहिर की

सीएमएचओ डॉ. दाहिया ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और उपचार के लिए भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ से भी चर्चा कर मरीजों के उपचार एवं देखभाल की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ड्यूटी समय में चिकित्सकों के अनुपस्थित पाए जाने पर सीएमएचओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *