दो करोड़ के बैराज निर्माण में भ्रष्टाचार,कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश - rashtrmat.com

दो करोड़ के बैराज निर्माण में भ्रष्टाचार,कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

 राष्ट्रमत न्यूज,बीजापुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तोयनर के एडसमेटा में जल संसाधन विभाग के ठेकेदार नरेश यादव द्वारा लगभग 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन बैराज डैम पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के गंभीर आरोप लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे परियोजना की मजबूती और भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।
निर्धारित मानकों का पालन नहीं
जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा एडसमेटा में बैराज डैम का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि जहां निर्माण में अधिक क्षमता वाले सरिया का उपयोग किया जाना चाहिए,वहां 10 मिमी सरिया लगाया जा रहा है।वहीं 20 मिमी गिट्टी के स्थान पर 40 मिमी गिट्टी का उपयोग किए जाने का भी आरोप है।
घटिया निर्माण छुपानेप्लास्टर
ग्रामीणों का कहना है कि डैम की निर्माणाधीन दीवारों से गिट्टियां उखड़ने लगी हैं,जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।उनका आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण छुपाने खराब जगह पर प्लास्टर कर उसे दबाने की कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा यह बैराज भविष्य में किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो सकता है।
जवाब देने से बचते नजर आए
 संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए।इस संबंध में मीडियाकर्मियों द्वारा बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप से शिकायत की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने भैरमगढ़ एसडीएम को निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।सूत्री की माने तो भैरमगढ़ के तोयनर पंचायत के एडसमेटा में बन रहे डेम को ठेकेदार ने पेटी ठेकेदार को दिया।पेटी ठेकेदार ने अपना काम को अपने नीचे के पेटी ठेकेदार को दिया।इस से आप अंदाजा लगा सकते है काम की गुणवत्ता कैसी होगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *