बालाघाट में ट्रेन से कटकर भालू की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल - rashtrmat.com

बालाघाट में ट्रेन से कटकर भालू की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। वन विकास निगम लामता के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के बालाघाट-समनापुर रेलखंड पर सोनबीरी नाले के पास एक भालू की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि भालू का सर धड़ से अलग हो गया। घटना रात्री कालीन समय की बताई जा रही है। हालांकि, भालू की मौत किस ट्रेन से और किस समय हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

वहीं, सूचना मिलने पर पहुंचे वन विकास निगम लामता के अमले ने आनन-फानन में भालू का अंतिम संस्कार कर दिया, जिसके बाद से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वन विभाग द्वारा भालू के नर या मादा होने, उसकी अनुमानित उम्र और की गई वैधानिक कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इस तरह गोपनीयता बरतने और जल्दीबाजी में शव का निष्पादन करने से अब वन विभाग सवालों के घेरे में  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *