मुस्लिम बारात की महिला को कार ने मारी टक्कर,कार में तोड़ फोड़ से हड़कंप - rashtrmat.com

मुस्लिम बारात की महिला को कार ने मारी टक्कर,कार में तोड़ फोड़ से हड़कंप

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मुस्लिम परिवार की एक बारात जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने बारात की एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद आक्रोशित बारातियों ने कार को घेर लिया।कार में जमकर तोड़ फोड़ की। कार चालक और उसमें बैठे लोगों के अलावा कार में जमकर तोड़ फोड़ की। कई लोगों को चोटें भी आई। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार के अंदर घायल व्यक्ति की डायरी और अन्य सामान अपने कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिलाओं को टक्कर मारते कार आगे बढ़ गयी

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खन्ना चौराहे के पास होटल नीलम के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब मुस्लिम समाज की बारात में शामिल महिलाओं को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे के बाद बारात में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन बारात में शामिल महिलाओं को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया।
अफरा-तफरी का माहौल
घटना से आक्रोशित बारातियों ने चार पहिया वाहन को घेर लिया और उसमें जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वाहन चालक और उसमें सवार अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की गई।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *