शादी के 14 दिनों बाद दुल्हन प्रेमी के साथ चली गयी - rashtrmat.com

शादी के 14 दिनों बाद दुल्हन प्रेमी के साथ चली गयी

राष्ट्रमत न्यूज संतकबीर नगर(ब्यूरो)।शादी के महज 14 दिन में ही विश्वास की डाेर टूट गई। पति ने साथ रखने से मना कर दिया तो पिता ने भी बेटी का साथ छोड़ दिया। अंतत: नवेली दुल्हन को प्रेमी का हाथ थामना पड़ा। यह मामला गांव से लेकर थाने तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

News Article Hero Image

परिवारों को उलझन में डाल दिया

बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह 25 मई को थाना क्षेत्र के ही एक गांव में किया था। उसने अपने सामर्थ्य के अनुसार विवाह की सभी रस्में पूरी कर बेटी को विदा किया था।विवाह के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन शादी के 14 दिन बाद नवेली दुल्हन की एक हरकत ने दो परिवारों को उलझन में डाल दिया।

 घर में रखने से इनकार कर दिया

दरअसल, सात जून को नवविवाहिता ने बस्ती जनपद निवासी अपने प्रेमी को ससुराल बुला लिया। यह बात ससुराल को पता चल गई। प्रेमी के ससुराल पहुंचने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई। जहां पर बातचीत में समझौते के प्रयास हुए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। ससुराल पक्ष ने दुल्हन को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया।

युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई

वहीं, युवती के पिता ने भी उसे वापस घर ले जाने से मना कर दिया। देर रात तक चले घटनाक्रम के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *