शादी के 16 दिन बाद ही जेवर व नकदी लेकर दुल्हन फरार - rashtrmat.com

शादी के 16 दिन बाद ही जेवर व नकदी लेकर दुल्हन फरार

राष्ट्रमत न्यूज गायघाट मुजफ्फरपुरद्ध।(ब्यूरो)।जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में शादी के महज 16 दिन बाद नई नवेली दुल्हन के जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पति ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है।

 घर से गायब मिली दुल्हन

पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी 25 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो पत्नी घर में नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।