राष्ट्रमत न्यूज,मेरठ(ब्यूरो)। मेरठ के हस्तिनापुर के रहने वाले अतुल पंवार की प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला रहा है। कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई यह प्रेम कहानी आठ साल बाद हत्या, बेवफाई और साजिश के जाल में उलझकर खत्म हो गई। पुलिस ने अतुल की पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दो सपेरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उनका मकसद न केवल एक साथ नई जिंदगी शुरू करना था, बल्कि अतुल के नाम पर हुए 20 लाख रुपये के बीमा की राशि को भी हड़पना था।

आठ साल पहले 2018 में हस्तिनापुर की एक कॉस्मेटिक दुकान पर अतुल और दामिनी की पहली मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। एक साल के प्रेम प्रसंग के बाद, दोनों ने परिजनों को राजी किया और सात साल पहले शादी कर ली। शादी के बाद जीवन सामान्य चल रहा था और करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने कृष्णा किड्स प्ले स्कूल खोला था।

बीमा की राशि को भी हड़पना था
स्कूल शुरू होने के बाद, तुषार नाम का युवक वहां ड्राइवर की नौकरी करने आया। इसी दौरान दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने मिलकर अतुल को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। उनका मकसद न केवल एक साथ नई जिंदगी शुरू करना था, बल्कि अतुल के नाम पर हुए 20 लाख रुपये के बीमा की राशि को भी हड़पना था।
सपेरों को पांच लाख देने का था वादाआरोपियों ने सपेरों को एडवांस के तौर पर 15 हजार रुपये दिए थे और बीमे की 20 लाख रुपये की राशि में से 5 लाख रुपये देने का वादा किया था। इससे पहले भी आरोपियों ने अतुल को मारने की कई बार कोशिश की थी। अंततः, शुक्रवार को अतुल का सफर पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर समाप्त हुआ।

दामिनी ने रचा था नाटक
एसएसपी के मुताबिक पत्नी दामिनी ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए मना किया लेकिन पिता इस पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद से ही दामिनी की चिंता बढ़ गई थी।खुद पर शक न आए इसके लिए दामिनी ने बड़ी चालाकी से पूरा नाटक रचा। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने बेटे मानिक के साथ कमरे से बाहर जाकर सो गई थी जबकि अतुल कमरे के अंदर ही सोए हुए थे।
मोबाइल ने खोला राज

इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दामिनी ने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने तुषार को पकड़ लिया। उसके मोबाइल को चेक किया गया तो व्हाट्सएप में सपेरे के साथ चैट और सांप का फोटो मिला।यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाईं और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली।