अहमदाबाद की पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग; आठ की मौत, 15 घायल - rashtrmat.com

अहमदाबाद की पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग; आठ की मौत, 15 घायल

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/ अहमदाबाद(ब्यूरो)।  गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में मेहमदपुरा स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी में आग लगी, इसके बाद फैक्टरी में रखे विस्फोटक से धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
यह हादसा रामोल-गात्राड रोड पर मौजूद फैक्टरी में हुआ। वहीं, इसकी सूचना पर दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत-बचाव में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेहुल डोडिया की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट
जानकारी के अनुसार महमूदपुरा में मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति पटाखा फैक्ट्री संचालित करता था। शनिवार दोपहर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिसके कुछ ही देर बाद तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।