सिया- चेतन ने सुपाड़ी किलर से की थी बात,केतन का नाम सुनकर इंकर कर दिया - rashtrmat.com

सिया- चेतन ने सुपाड़ी किलर से की थी बात,केतन का नाम सुनकर इंकर कर दिया

राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई (ब्यूरो)। सिया गोयल और चेतन चौधरी इस समय न्यायिक हिरासत में है। लेकिन केतन की मौत के मामले में पुलिस को एक नयी जानकारी मिली है। सिया और चेतन ने केतन को मारने के लिए एक सुपारी किलर से भी संपर्क किया था। लेकिन किलर ने केतन का नाम सुनकर इंकार कर दिया था। केतन का पिता का कहना है कि जो व्यक्ति रिश्ता लाया था उसकी भी जांच की जानी चाहिए।  सिया और चेतन ने सुपारी किलर को पुणे की एक होटल में बुलाया था।पुलिस ने उस होटल का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया है। अब इसी सुपारी किलर को पुलिस कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश करेगी।

आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी येरवडा केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

दोनों आरोपियों की वेब हिस्ट्री

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान एक और खुलासा हुआ है कि गिरफ्तारी की खतरा को देखते हुए सिया और चेतन ने करीब दो घंटे लंबे जापानी वीडियो देखे थे। इन वीडियो में पुलिस पूछताछ के दौरान शांत रहने, हाव-भाव नियंत्रित रखने और सवालों के जवाब किस तरह देने हैं, इसकी जानकारी दी गई थी। दोनों आरोपियों की वेब हिस्ट्री से इन वीडियो के लिंक भी बरामद कर लिए गए हैं।आरोप है कि 18 जून को सिया और चेतन ने केतन को पुणे के लोहगढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था। केतन की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल सिया और चेतन 16 जुलाई तक येरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

 रिश्ता कराने वाले की भी जांच हो

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हम इस दुख से उबरने के बारे में सोच भी नहीं सकते। यह दुख समंदर से भी बड़ा है। मैंने अपने इकलौते बेटे की शादी करने और उसके लिए बहू लाने का सोचा था। लेकिन आज मेरा बेटा चला गया और बेटे के जाने के सदमे के साथ ही मेरे पिता भी चले गए।

तस्वीर नवंबर 2025 की है। तब सिया और केतन अग्रवाल की सगाई हुई थी। सिया ने केतन की पहनाई अंगूठी दिखते हुए तस्वीर भी खिंचाई थी।

मित्तल परिवार भी  जिम्मेदार

उन्होंने कहा- केतन और सिया का रिश्ता उनके करीबी मित्तल परिवार ने कराया था। उन्होंने कहा था, यह लड़की हमारी है, यह बहुत संस्कारी है, तुम इसे मत देखो, हमें देखो। हमने यह शादी उनकी गारंटी पर ही तय की थी। इस मर्डर के लिए मित्तल परिवार भी बराबर का जिम्मेदार हैं। उनकी भी जांच कराई जाए।