प्रहलाद पटेल बंजर नदी के उद्गम स्थल पहुंचे,दिया जल संरक्षण का संदेश - rashtrmat.com

प्रहलाद पटेल बंजर नदी के उद्गम स्थल पहुंचे,दिया जल संरक्षण का संदेश

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को बालाघाट का दौरा किया। इस दौरान वे बालाघाट से लगे छत्तीसगढ़ के बंजार टोला स्थित बंजर नदी के उद्गम कुंड पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर नदी संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर पार्टी नेता, पदाधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री पटेल ने उद्गम स्थल को नमन किया और इसे नदियों के उद्गम की अपनी ‘मानस यात्रा’ का हिस्सा बताया।

बंजर नदी को जल अर्पित करते मंत्री पटेल।

सर्वाधिक जल नर्मदा नदी में मिलता

मंत्री पटेल ने कहा कि वे यहां आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे नर्मदा परिक्रमावासी हैं और उनके गुरुदेव ने कहा था कि जहां नदी का उद्गम होता है, वहां ऊर्जा होती है, और जहां संगम होता है, वहां से जीवन की संभावनाएं होती हैं।उन्होंने आगे कहा कि बंजारपुर के नागरिकों में ऊर्जा, न्याय और साहस समकक्ष लोगों से अधिक होगा। मंत्री ने इस पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि आज उनके जीवन की अपेक्षाएं पूरी हुई हैं।मंत्री पटेल ने बंजर नदी की ऐतिहासिकता बताते हुए कहा कि बंजर नदी का सर्वाधिक जल नर्मदा नदी में मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *