पुलिस ने रेस्क्यू कर वैनगंगा नदी में फंसे युवक की जान बचाई - rashtrmat.com

पुलिस ने रेस्क्यू कर वैनगंगा नदी में फंसे युवक की जान बचाई

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए वैनगंगा नदी में रातभर से फंसे हर्ष चैरागढ़े 18 वर्ष निवासी बूढ़ी का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।पुलिस की तत्परता के कारण युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जा सका।
रात से नदी में फंसा था युवक
जानकारी के अनुसार 16 जुलाई 2026 को गर्रा निवासी शाहरूख खान ने डायल.112 पर सूचना दी कि गर्रा पुल के पास वैनगंगा नदी में एक युवक गिरा हुआ है और उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक नदी के पानी में आधा डूबा हुआ अत्यधिक पीड़ा की अवस्था में पड़ा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वह पिछली रात से ही नदी में फंसा हुआ था। जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर एफआरवी.112 वाहन से जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया। समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता से युवक की जान बच गई।
पैर फिसलने पर नदी में गिर गया
उपचार के दौरान युवक ने अपना नाम हर्ष चैरागढ़े 18 वर्ष निवासी बूढ़ी जिला बालाघाट बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह घूमने के उद्देश्य से वैनगंगा नदी के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर पड़ा। नदी में तेज बहाव होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और पूरी रात पानी में फंसा रहा। लंबे समय तक पानी में रहने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी।सिटी कोतवाली थाना के एफआरवी.01 के आरक्षक गोपाल घोड़ावत यसी.722 एवं पायलट प्रज्वल सोनी ने संवेदनशीलता का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *