डबल मनी कांडः,5 आरोपी को जेल 3 रिमांड पर, SIT रमेश भटेरे से पूछताछ करे - rashtrmat.com

डबल मनी कांडः,5 आरोपी को जेल 3 रिमांड पर, SIT रमेश भटेरे से पूछताछ करे

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट के बहुचर्चित 600 करोड़ रुपए के डबल मनी मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। इनमें से पांच आरोपियों राकेश मंसूरे, दिनेश कंकरायाने, रामप्रसाद मंसूरे, प्रदुम कंकरायाने और रूखचंद हरदे को जेल भेज दिया गया है। मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायाने, तामेश मंसुरे और प्रदीप कंकरायाने को पूछताछ के लिए दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया गया है।इस बीच, कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने मामले की जांच कर रही एसआईटी से भाजपा के पूर्व विधायक रमेश भटेरे की भूमिका की जांच करने की मांग की है।

निवेश संबंधी आवेदन मांगे

 मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायाने, तामेश मंसुरे और प्रदीप कंकरायाने को पूछताछ के लिए दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ये कार्रवाई गुरुवार को हुई।पुलिस ने इस मामले में 150 निवेशकों की दूसरी सूची जारी की है। जब्त रजिस्टर से सूचीबद्ध किए गए इन नामों को मिलाकर अब तक कुल 263 निवेशकों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। पुलिस ने इन निवेशकों से निवेश संबंधी जानकारी और आवेदन मांगे हैं।

एसआईटी भटेरे से भी पूछताछ करे

गोंदिया से एक इनोवा जब्त

डबल मनी मामले के मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायाने को चार साल से फरार रहने के बाद 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को उनसे पूछताछ के दौरान करीब 18 करोड़ 61 लाख रुपए की 122 जमीनों की रजिस्ट्री और 14 करोड़ 82 लाख 24 हजार 291 रुपए के 617 चेक मिले।इसके अतिरिक्त, 28 जुलाई को भाजपा के पूर्व विधायक रमेश भटेरे के पीएसओ के पास से एक हैरियर वाहन और गोंदिया से एक इनोवा जब्त की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *