पशुओं के लिए चारा निकालते समय कोबरा ने डसा, किसान की मौत - rashtrmat.com

पशुओं के लिए चारा निकालते समय कोबरा ने डसा, किसान की मौत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के करियादंड गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। खेत से लौटने के बाद मवेशियों के लिए चारा निकालते समय पैरे के नीचे छिपे सांप ने किसान को डस लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने सांप को मार दिया

मृतक  की पहचान देवेंद्र बाहेश्वर (पिता धीरूलाल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र धान रोपाई का काम पूरा कर घर लौटे थे। इसके बाद वह मवेशियों के लिए पैरा  निकाल रहे थे। इसी दौरान पैरे के नीचे छिपे सांप ने उनके पैर में काट लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सांप को मार दिया।

परिवार का इकलौता बेटा था

परिजन देवेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राजेश पांचे ने बताया कि देवेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और दो बहनें हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। अस्पताल चौकी पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने शव को सुरक्षित रखवाकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर डायरी हट्टा थाना भेज दी है।  जहां आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *