राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले को क्षय रोग से मुक्त बनाने के लिए निक्षय भारत अभियान चलाया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश को क्षयमुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। क्षय रोगियों का पोषण स्तर बढ़ाने के लिए इन्हें 6 माह तक फूड बास्केट के माध्यम सेअतिरिक्त पोषण आहार दिया जाता है। कोई भी व्यक्ति निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों की फूड बास्केट देकर सेवा कर सकता है।
हजार रुपए की सामग्री दी जाती है
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले के सौ क्षय रोगियों को 6 महीने तक फूड बास्केट देने का संकल्पलेकर अनुकरणीय पहल की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को विधायक निधि से तीन लाख 60 हजार रुपए की राशि प्रदानकी गई है।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिले के समाजसेवियों, उद्योगपतियों तथा जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्रबनकर जिले के क्षय रोगियों के उपचार में पोषण आहार के रूप में फूड बास्केट देने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि रीवा जिले में 2286 क्षय रोगी चिन्हित हैं। जिनका नियमित उपचार किया जा रहा है। इनमें से 1201 क्षय रोगियों को विभिन्न समाजसेवियों के सहयोग से फूड बास्केट हर माह दी जा रही है। हर माह फूड बास्केट में एक हजार रुपए की सामग्री दी जाती है।