राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं ने भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में पीएम आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में था। एक युवक प्रदर्शन में जोकर की ड्रेस में पहुंचा। उसने अपनी टी-शर्ट पर एक पोस्टर लगा रखा था। जिस पर “देश का अपमान, मेरा काम – राहुल गांधी” लिखा था। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

कार्यकर्ता वापस लौट गए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रेडक्रॉस चौराहे पर पहुंचे। यहां से विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि दुबे और अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के सामने लिंक रोड पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और हाथों में लिए पोस्टर व तख्तियां पुलिस की तरफ फेंक दीं। करीब 10 मिनट तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।

BJP कार्यकर्ता रेडक्रॉस चौराहे पर पहुंचे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रेडक्रॉस चौराहे पर पहुंचे। यहां से विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि दुबे और अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। लेकिन पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के सामने लिंक रोड पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया।