राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। भरवेली थाना अंतर्गत ग्राम जरेरा के पास वार्ड बाॅय हेमंत यादव का खेत में शव मिला। मृतक वार्ड नंबर 1 नेमा कालोनी बालाघाट निवासी बताया गया हैं। पुलिस ने शव बरामद कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंपा दिया गया। डेढ़ माह पहले ही उसका विवाह हुआ था।

अस्पताल पहुंचा ही नहीं
हेमंत यादव जिला अस्पताल में वार्डबाय के पद पर पदस्थ था। जो रोजाना की तरह 8 जून की दोपहर में जिला अस्पताल के लिए घर से निकला था। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। शाम को अपने रिश्तेदार ममेरे भाई को मैसेज किया कि मेरा इंतजार मत करना। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर तलाशी की तो पता चला कि वह सुबह से ही जिला अस्पताल नहीं आया। फिर उन्होंने अपने परिचितों से चर्चा की तो कहीं पता नहीं चला।

खेत में मिली लाश
परिजनों ने कोतवाली पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। फिर परिजनों ने जरेरा में पैतृक खेती में तलाश शुरू की गई तो उन्हें दोहपर तीन बजे हेमंत यादव का संदिग्ध शव दिखाई दिया। जहां शरीर से कपड़े उतरे हुए थे।बाईक दूर गिरी हुई थी और डिस्पोजल पानी की बोतल व कीटनाशक दवा भी पास में पाई गई। हेमंत यादव के मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने ही भरवेली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचा गया।मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

डेढ़ माह पहले हुआ था विवाह
बताया जा रहा है कि हेमंत को उनके पिता की मृत्यु के बाद जिला अस्पताल में वार्डबाय के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। डेढ़ महीने पहले ही उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में मांए भाई.भाभी, भतीजी और पत्नी हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास तलाशी में जहरीली दवा भी मिली है। बहरहाल पुलिस मामले की बारीकी से जाँच कर रही है।