कछुआ की अवैध बिक्री करते बाजार से तस्कर पकड़ा गया,11 जिंदा कछुआ मिले - rashtrmat.com

कछुआ की अवैध बिक्री करते बाजार से तस्कर पकड़ा गया,11 जिंदा कछुआ मिले

  राष्ट्रमत न्यूज,पंखाजुर कांकेर(ब्यूरो)। कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जीवित कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 बाजार में छापेमारी कर आरोपी दीपांकर राय को कछुओं की अवैध बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 11 जीवित कछुए बरामद किए गए, जिनका कुल वजन करीब 7 किलो 10 ग्राम है। वन विभाग ने सभी कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की और उनके संरक्षण की कार्रवाई शुरू कर दी।

11 जीवित कछुए बरामद 

वन विभाग के अनुसार वन स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी.124 के साप्ताहिक बाजार में कार्रवाई करते हुए पीवी.117 निवासी दीपांकर राय को जीवित कछुओं की अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 जीवित कछुए बरामद किए गए।

न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी कछुओं का कुल वजन लगभग 7 किलो 10 ग्राम है। कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वन्यजीव संरक्षण प्रक्रिया के तहत रखा गया है।आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियमए 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई कापसी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत की गई।

लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों की अवैध खरीद.बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचना देंए ताकि जैव विविधता और संरक्षित वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।वन विभाग का कहना है कि वन्यजीवों की तस्करी और अवैध व्यापार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।