होटल-अस्पताल, गीला और सूखा कचरा खुद अलग करें, नहीं तो कार्रवाई होगी - rashtrmat.com

होटल-अस्पताल, गीला और सूखा कचरा खुद अलग करें, नहीं तो कार्रवाई होगी

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट के एक होटल में कचरे के नए नियमों को लेकर बैठक हुई। इसमें बताया गया कि जो भी होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन या अस्पताल रोज 100 किलो या उससे अधिक कचरा निकालते तो इन पर कार्रवाई होगी।बैठक में कहा गया कि होटल, अस्पताल और मैरिज गार्डन जैसी जगहों को गीला और सूखा कचरा खुद ही अलग-अलग करना होगा। कचरे को सही तरीके से ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। कचरे के नियमों को मानना सबके लिए जरूरी है। उन्होंने नगर पालिका की टीम को निर्देश दिए कि इन नियमों को सख्ती से लागू करवाएं और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते रहें।

 सफाई अभियान को बेहतर बनाएंगे

शहर के ऐसे सभी बड़े संस्थानों का सर्वे करके उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाए और कचरे को शुरू से ही अलग-अलग रखने का इंतजाम कराया जाए।नगर पालिका ऐसे बड़े संस्थानों की पहचान करने और उन पर नजर रखने का प्लान बना रही है। घर-घर कचरा उठाने, गीला-सूखा कचरा अलग करने और सफाई अभियानों को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2026’ में शहर का प्रदर्शन अच्छा रहे।