बाहर गए थे माता-पिता युवक ने फांसी लगा लिया - rashtrmat.com

बाहर गए थे माता-पिता युवक ने फांसी लगा लिया

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट के भरवेली थाना क्षेत्र के कोलवा में शनिवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुशील पिता राजकुमार राउत के रूप में हुई है। घटना के समय युवक घर में अकेला था।जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घर में फांसी लगा ली

जानकारी के अनुसार, जब सुशील ने यह कदम उठाया, तब उसके माता-पिता पूजा के लिए बाहर गए हुए थे और बहनें भी घर पर नहीं थीं। सूचना मिलने पर भरवेली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।मृतक के भाई राकेश ने बताया कि सुशील टाइल्स लगाने का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में उसने घर में फांसी लगा ली।

पुलिस जांच कर रही

सुशील की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। भरवेली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है  आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *