बालाघाट में पुलिस ने शुरू हुआ पेट्रोलिंग मैनेजमेंट सिस्टम। - rashtrmat.com

बालाघाट में पुलिस ने शुरू हुआ पेट्रोलिंग मैनेजमेंट सिस्टम।

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट पुलिस ने शनिवार को प्रभारी मंत्री राव उदयप्रतापसिंह की मौजूदगी में नया पेट्रोलिंग मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) लॉन्च किया। पुलिस का दावा है कि यह सॉफ्टवेयर पुलिस गश्त और निगरानी बदमाशों पर प्रभावी नजर रखने में सहायक होगा। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने बालाघाट पुलिस के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की सोच के साथ अधिकारियों द्वारा किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय है।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

इस सॉफ्टवेयर को 15 दिन से अधिक समय में तैयार किया गया है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने वाले कटंगी एसडीओपी विवेक शर्मा और कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक रमुडा कटारा को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि इसे रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। बाद में इसे जेल से रिहा हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी डिज़ाइन किया गया, जिसमें उनके रात्रि में घूमने का स्थान और वाहन शामिल हैं।

सॉफ्टवेयर संवेदनशील क्षेत्रों से जुड़ा है

पीएमएस में एक क्यूआर कोड आधारित शिकायत प्रणाली भी शामिल है। यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर थाने जाता है और उसकी सुनवाई नहीं होती है, तो वह 181 के अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।यह शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचेगी। यदि शिकायत वैध पाई जाती है, तो अधिकारी संबंधित थाना प्रभारी को 2-3 घंटे के भीतर शिकायतकर्ता को बुलाकर उसकी शिकायत दर्ज करने का निर्देश देंगे।

इसका उद्देश्य थानों की स्वचालित निगरानी और जनता की संतुष्टि सुनिश्चित करना है, जो सुशासन की नींव है।उन्होंने यह भी बताया कि यह सॉफ्टवेयर उन संवेदनशील क्षेत्रों से जुड़ा है जहां अक्सर चोरी, महिला उत्पीड़न, सांप्रदायिक तनाव या बलवा जैसी घटनाएं होती हैं।