'मेदांता में होगा सोनम वांगचुक का इलाज,जंतर-मंतर पर पुलिस के खिलाफ नारे - rashtrmat.com

‘मेदांता में होगा सोनम वांगचुक का इलाज,जंतर-मंतर पर पुलिस के खिलाफ नारे

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि द्वारा हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर मंगलवार को अदालत ने फैसला सुना दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया था, लेकिन देर रात वे फिर जमा हो गए।

सोनम वांगचुक का प्राइवेट अस्पताल में होगा इलाज।

डिस्चार्ज नहीं मिल सकता

सभी पक्षों को सुनने के बाद पीठ ने कहा कि हम वांगचुक को मेदांता में स्थानांतरित करने का सुझाव देते हैं। इस पर एसजी ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता के पति को मेदांता में शिफ्ट किया जाता है, तो सरकार को कोई ऐतराज नहीं होगा। बस बात यह है कि उन्हें मेडिकल सलाह के बिना डिस्चार्ज नहीं मिल सकता।

किसी गड़बड़ी का संकेत नहीं है

सोनम वांगचुक को शिफ्ट करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने सोनम की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए डॉक्टर से पूछा कि यूरिया और यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ लेवल क्या दिखाता है? क्या एसिड का बढ़ा हुआ लेवल शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत नहीं है?सोनम 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद 18 जुलाई को पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। सोनम की पत्नी ने कोर्ट में याचिका लगाकर उन्हें पसंद के अस्पताल में शिफ्ट कराने की मांग की थी।

वांगचुक के वकील ने फिर दी ये दलील

वांगचुक की तरफ से पेश हुए अखिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि आज स्थिति यह है कि उनके वाइटल्स स्थिर हैं। बेशक, कुछ पैरामीटर्स में बदलाव हुए हैं। निगरानी का सुझाव दिया गया है। निगरानी जारी रह सकती है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है।इसके बाद अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि हम वांगचुक को मेदांता में स्थानांतरित करने का सुझाव देते हैं। तब एएसजी ने कहा कि इस पर उन्हें कोई एतराज नहीं है बस उन्हें मेडिकल सलाह के बिना डिस्चार्ज नहीं मिल सकता।

देर रात वे फिर जमा हो गए

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर मंगलवार को 32वें दिन प्रदर्शन जारी है। दोपहर 12 बजे तक हजारों की संख्या में आंदोलनकारी धरने वाली जगह पर पहुंच गए हैं। सुबह कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने इन्हें नाश्ता बांटा।आज सुबह जब सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पहुंची तो CJP समर्थकों ने ‘दिल्ली पुलिस हाय-हाय’ के नारे लगाए। दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया था, लेकिन देर रात वे फिर जमा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *