PM आवास के पास कांग्रेस का धरना:राहुल बोले- प्रधानमंत्री इस्तीफा दें - rashtrmat.com

PM आवास के पास कांग्रेस का धरना:राहुल बोले- प्रधानमंत्री इस्तीफा दें

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।  लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का ये विरोध-प्रदर्शन जंतर-मंतर से छात्रों के संसद कूच पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बताया जा रहा है।

Cjp Protest in Delhi Today Live Abhijeet Dipike Sonam Wangchuk Hunger Strike Updates in Hindi

पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे  

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में पीएम आवास के पास दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से धरने पर बैठे हैं। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं।कांग्रेसी पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं।

कई नेताओं को हिरासत में लिया

कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई।कांग्रेस नेताओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर बातचीत की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद के सुरेश, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है।

मोदी से जवाब मांगनेउनके घर तक गए
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के लिए प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगने के लिए हम उनके घर तक पैदल मार्च करके गए। सरकार न तो कोई जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।”