PM ताश के पत्तों की तरह नेता फेंटते हैंः भूपेश - rashtrmat.com

PM ताश के पत्तों की तरह नेता फेंटते हैंः भूपेश

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की कानून.व्यवस्थाए पेपर लीक और बढ़ती महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स   पर एक पोस्ट साझा करते हुए बघेल ने केंद्र सरकार की नीतियों और हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। पूर्व सीएम ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री खुद तो नेताओं को ताश के पत्तों की तरह इधर से उधर फेंट रहे हैं और दूसरों को ज्ञान बांटते फिर रहे हैं।

  PM पहले महंगाई पर तो बोलें
देश में बढ़ रही रोजमर्रा की चीजों की कीमतों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री को दूसरों को नसीहत देने से पहले देश की जनता को पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बारे में जवाब देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बघेल के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बघेल ने आरोप लगाया कि आज पूरा देश महंगाई की मार से बुरी तरह कराह रहा है, लेकिन केंद्र सरकार मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है।

  NEET पेपर लीक पर घेरा
गौरतलब है कि मानसून के इस सीजन में किसानों की समस्याओं को उठाते हुए पूर्व सीएम ने केंद्र से सवाल किया कि देश के अन्नदाताओं के लिए खाद और बीजों की क्या स्थिति हैघ् इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में देशभर में उपजे सबसे बड़े विवाद यानी नीट  परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर भी सरकार पर कड़े प्रहार किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *