पर्यावरण की संपदा को संजोना सबकी जिम्मेदारीःउपायुक्त - rashtrmat.com

पर्यावरण की संपदा को संजोना सबकी जिम्मेदारीःउपायुक्त

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में लक्ष्मणबाग में बिछिया नदी के किनारे विभिन्न संगठनों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में रैली निकालकर पर्यावरण सप्ताह का समापन किया गया।  नगर निगम के उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण की संपदा को संजोना सबकी  जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह, नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल, पीसीबी के वैज्ञानिक द्वय डॉ शुभी माथुर व डॉ संजय मिश्रा , सहायक प्राध्यापक डॉ स्वाति शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।
जागरूकता रैली निकाली गई
 पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल ने पानी, पेड़ पौधों की सूक्ष्म जानकारियों से लेकर मौसम चक्र की रोचक जानकारी प्रस्तुत की। वैज्ञानिक डॉ शुभी माथुर से ‘क्लायमेट् एक्शन’ के बारे की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। एकत्र पर्यावरण कार्यकर्ताओं के समक्ष नाट्य दल के राजेश शुक्ला एवं रमजान खान द्वारा प्रदूषण कर करने के तरीकों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। आयोजन के दौरान आईसेक्ट द्वारा विश्व रंग से संबंधित पोस्टर जारी किया गया। तदुपरांत नगर निगम उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में बिछिया रिवर फ्रण्ट में नदी के किनारे जागरूकता रैली निकाली गई और पौधारोपण किया गया।
महिमा पाण्डेय ने  आभार व्यक्त किया
 नदी के किनारे आयोजित कार्यशाला में नगर निगम उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, प्रोजेक्ट इंचार्ज अभिमन्यु सिंह,  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रीवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शुभी माथुर एवं डॉ संजय मिश्रा, माय – भारत केन्द्र सरकार के संभागीय अधिकारी कुलदीप सिंह, आईसेक्ट के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण तिवारी, दिलीप पाठक, लोक सम्पर्क ब्यूरो केन्द्र सरकार के मुकेश मण्डल, पीएम एक्सीलेंस कालेज की सहायक प्राध्यापक डॉ स्वाति शुक्ला,  स्पोर्ट्स ऑफिसर रीतिका एवं राखी सिंह, सामाजिक संगठनो के जयदीप सिंह, शाहिद परवेज़, कुसुम सिंह,साबिर असलम, नगर निगम आईईसी टीम के अवनीश शुक्ला, आयुष उपाध्याय, अनीश सिंह बघेल, राज्य आनंद संस्थान से रूबी द्विवेदी, नैन्सी विश्वकर्मा, उमा सोंधियाँ, निशा अग्निहोत्री, शिवानी तिवारी, आराध्या द्विवेदी,कौशिकी शुक्ला, काव्या, रंगकर्मी राजेश शुक्ला, पीसीबी के राजनारायण चतुर्वेदी, नवीन दुबे, महिमा पाण्डेय, आर पी पटेल, डी पी तिवारी, वीरेंद्र सिंह, शशांक सिंह, आरबी यादव, यूथ ग्रुप से गौरांश जैन,आदित्य शर्मा, हेमंत येंगल, स्वाति सिंह, स्मिता साहू, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीसीबी द्वारा सभी को स्वल्पाहार के साथ धूप से बचाव के लिए कैप प्रदान की गई। विभाग की महिमा पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *