पुरी रथ यात्रा में भगदड़, धक्का-मुक्की के बीच 1 की मौत,100 से ज्यादा घायल - rashtrmat.com

पुरी रथ यात्रा में भगदड़, धक्का-मुक्की के बीच 1 की मौत,100 से ज्यादा घायल

राष्ट्रमत न्यूज,भुवनेश्वर(ब्यूरो)। ओडिशा के पुरी में रथयात्रा शुरू होने के कुछ ही देर बाद भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।इससे पहले शाम 5.05 बजे सबसे पहले भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज आगे बढ़ा। इसके बाद सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ खींचे जाएंगे।

रथ यात्रा

पहले पहांडी रस्म हुई

पुरी में इस समय तेज बारिश हो रही है। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद हैं। यात्रा मुख्य मंदिर से 3km दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी।इससे पहले पहांडी रस्म हुई। तेज बारिश के कारण भगवान जगन्नाथ को बिना मुकुट पहनाए ही मंदिर से बाहर लाया गया। इस बार उन्हें झुलाते हुए नहीं लाए, बल्कि धीरे-धीरे लाया गया।

तीनों रथों के आगे झाड़ू लगाई

पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से तीनों रथों के आगे झाड़ू लगाई। इसके बाद रथयात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई।इधर, अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। इस बार हाथियों को पैर में जंजीरों से बांधकर लाया गया और खड़िया पोल पर आते ही लोगों को सड़क से हटा दिया गया। पिछले साल रथ यात्रा के दौरान 3 हाथी बेकाबू हो गए थे।जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई।