अब अगला नम्बर इस्तीफे का किसका,गडकरी,अमितशाह या फिर राजनाथ का - rashtrmat.com

अब अगला नम्बर इस्तीफे का किसका,गडकरी,अमितशाह या फिर राजनाथ का

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। काकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि दुनिया झुकती है,झुकाने वाला चाहिए। मोदी आज तक कभी झुके नहीं। किसानों को दिल्ली तक नहीं आने दिया। किसी के भी आगे नहीं झुके। लेकिन काकरोज जनता पार्टी ने प्रधान मंत्री को झुका दिया। कल तक मोदी कह रहे थे कि मेरी सरकार में इस्तीफा नहीं होता। धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब अगला नम्बर किसका है,यह सवाल है। नीतिन गडकरी का,राजनाथ सिंह या फिर अमित शाह का।

दीपके के पास फोन आया कि प्रधान का इस्तीफा हो गया है, तो वे खुशी के मारे घुटनों पर बैठ गए।
झुकाने वाला चाहिए
काकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है लेकिन हमारी दो और मांगे हैं।
एक करोड़ मुआवाजा दें
उन्होंने कहा सुबह हो गई मामू जनता जाग गई। हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है। जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिस वालों पर एक्शन होना चाहिए।
मुख्यन्यायाधीश को धन्यवाद
अभिजीत ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को धन्यवाद दिया कि यदि आप हमें काकारोच न कहते तो हम पार्टी न बनाते और न धरना देते और न मोदी धर्मेन्द प्रधान का हटाते।
सरकार को जनता की सुननी होगी.प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा. बच्चों को लाठी से पीटा गया। आज के बाद इस देश का हर शासक याद रखेगा की आपको जनता की सुननी होगी। पूरे देश में छात्रों ने प्रदर्शन किया। ये उनकी जीत है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी पूरी क्षमता से छात्रों का समर्थन किया। राहुल गांधी भी लगातार पिछले 2.3 सालों से छात्रों से मुद्दे पर डटे हुए हैं। आज आरएसएस नेे भारत की पूरी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।


क्या मोदी,अमित शाह संसद मे माफी मांगेगे

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या निर्दोश बच्चों के खिलाफ लाठी चार्ज के लिए मोदी  संसद में माफी मांगेंगे या फिर अमितशाह अपनी गलती मानेंगे। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में एक भी जवान शहीद नहीं हुआ। जबकि शहीद हुए। शहीदों की शहादत रक्षा मंत्री ने देश छिपाया। मणिपुर जलता रहा मगर अमित शाह ने एक शब्द नहीं कहे। मणिपुर गए तक नहीं। दिल्ली में दंगा हुआ एक शब्द नहीं कहे। देश का गृहमंत्री क्या काकरोच जनता पार्टी का अगला निशाना होगा या फिर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी। जिसने देशवासियों से लगातार झूठ पर झूठ बोलते रहे। झूठे वादे किया। दो करोड़ युवाओं को हर बरस सर्विस देने की बात की मगर दी नहीं बल्कि सबको घर बिठा दिया। नीतिन गडकरी से सारा देश नाराज है। नेशनल हादवे जर्जर है। पेट्रोल में एथेनाल डालने का आदेश देकर देश के सारे वाहन को बेकार करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *