समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव देने के लिए लोगों को प्रेरित करें -CM - rashtrmat.com

समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव देने के लिए लोगों को प्रेरित करें -CM

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता की वेबसाइट लांच कर दी गई है। इसकी जानकारी अधिक सेअधिक लोगों तक पहुंचाएं। कलेक्टर्स जनकल्याण शिविरों तथा ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा करके समाननागरिक संहिता के प्रावधानों की जानकारी दें। आमजनता से पोर्टल पर सुझाव प्राप्त करने के लिए भी समुचित व्यवस्था कराएं।

कार्यक्रम आयोजित कराएं

सभी अधिकारी और कर्मचारी भी आम नागरिक के रूप में इसके संबंध में सुझाव अवश्य दें। सोशलमीडिया तथा अन्य माध्यमों से आमजनता को समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव देने के लिए प्रेरित करें।इससे जुड़े कार्यक्रम जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर में आयोजित कराएं। सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों में भीइससे संबंधित कार्यक्रम आयोजित कराएं।

योगाभ्यास की व्यवस्था रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। मनरेगायोजना में स्वीकृत जल संरक्षण के सभी कार्य 25 जून तक पूरा कराकर इसे जल गंगा पोर्टल पर अपलोड कराएं।विश्व योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश की राष्ट्रपति महोदयाशामिल होंगी। कलेक्टर जबलपुर कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मुख्यकार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउण्ड में कम से कम चार हजार लोगों के सामूहिक योगाभ्यास की व्यवस्था रखें।

हितग्राहियों केआवेदन पत्र भरवाएं

इसीदिन नीट की परीक्षा भी दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जा रही है। योग दिवस के कार्यक्रम
को देखते हुए यातायात की समुचित व्यवस्था रखें। नीट परीक्षा केन्द्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथविद्यार्थियों के लिए पानी, ओआरएस घोल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में 12 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जारहे हैं। इन शिविरों में सभी कल्याणकारी योजनाओं और स्वरोजगार योजनाओं के शेष बचे पात्र हितग्राहियों केआवेदन पत्र भरवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *