राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। शासकीय चावल की अफरा.तफरी के बहुचर्चित मामले में वारासिवनी पुलिस ने करीब 15 दिनों से लापता दो ट्रकों को सिवनी बायपास के पास लावारिस हालत में बरामद किया। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों ट्रकों के चालक फरार हो गए। मामले के मुख्य आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि इस पूरे प्रकरण का कथित मास्टर माइंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
दोनों ट्रक में कोई नहीं मिला
वारासिवनी थाना क्षेत्र में शासकीय चावल की हेराफेरी और अफरा.तफरी के मामले में पहले से जांच चल रही थी।जिसकी जाँच एसआईटी कर रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले से जुड़े दो ट्रक सिवनी बायपास के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक क्रमांक एचआर.55 ए 7880 तथा पीबी 03 एडब्ल्यू 8421 को अपनी अभिरक्षा में लिया। दोनों ट्रकों की तलाशी ली गई,उनमें कोई व्यक्ति नहीं मिला।
कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी गयी
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए। जबकि मामले पुलिस ने मामले में पहले से ही आरोपी दुर्गेश पिता प्रेमलाल शेंडे मेहंदीवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की गई है। ताकि चावल की हेराफेरी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का खुलासा किया जा सके।इस मामले में पुलिस पहले ही तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है और लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।