डबल मनी का झांसा देकर ठगने वाले दोनों भाइयों को सात वर्ष की सजा - rashtrmat.com

डबल मनी का झांसा देकर ठगने वाले दोनों भाइयों को सात वर्ष की सजा

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट जिले में डबल मनी का झांसा देकर49 व्यक्तियों से पैसा जमा करा के ठगने वाले दो भाई सौरभ हलकरे और विकास हलकरे को सात वर्ष की सश्रम कारावास और नौ लाख रुपए के अर्थदंड से न्यायाधीश दीपनारायण सिंह  ने दंडित किया। डबल मनी योजना का लालच देकर लोगों को पैसा जमने करने को कहा और चार महीने में पैसा दोगुना होने का लालच देकर चेक दिया। समय पर पैसा किसी का नहीं लौटाया।


डबल मनी का लालच दिया
जिला अभियोजन अधिकारी कपिल डेहरिया ने बताया कि सौरभ और विकास हलकरे ने 19 मार्च 2022 से 12 मई 2023 के बीच डबल मनी योजना शुरू की थी। उन्होंने लोगों को चार महीने में पैसे दोगुना करने का लालच दिया।
निवेशकों के पैसा नहीं लौटाए
आरोपियों ने निवेशकों से पैसे लिए और उन्हें दोगुनी राशि के चेक दिएए यह कहते हुए कि परिपक्वता तिथि पर उन्हें दोगुना पैसा मिल जाएगा। लगभग 49 व्यक्तियों ने उनकी बातों पर विश्वास कर पैसे जमा किए थे। दोनों भाईयों ने कुल 47 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की और निवेशकों का पैसा नहीं लौटाया।

कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई

धोखाधड़ी का पता चलने पर, निवेशकों ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बड्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के बाद, दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया था।पुलिस ने मामले की पूरी विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया।  न्यायालय ने दोनों भाईयों को दोषी पाते हुए सश्रम कारावास और नौ लाख रुपए के अर्थदंड से  दंडित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *