भोपाल के तीन मंजिला इमारत सहित 6 रेस्टोरेंट में लगी आग - rashtrmat.com

भोपाल के तीन मंजिला इमारत सहित 6 रेस्टोरेंट में लगी आग

राष्ट्रमत न्यूज भोपाल(ब्यूरो)। भोपाल के लालघाटी इलाके में बनी तीनमंजिला इमारत में शनिवार-रविवार की देर रात आग लग गई। इसका पता सुबह उस वक्त चला, जब पड़ोस में बनी बिल्डिंग के गार्ड ने धुआं उठता देखा।एलर कॉम्प्लेक्स नाम की इस बिल्डिंग में 6 रेस्टोरेंट हैं। आग भोज इन रेस्टोरेंट में लगी। इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट समेत कई छोटी दुकानें भी हैं।प्राथमिक तौर पर इसका कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में कोई नहीं था।

फायर ब्रिगेड को फोन किया

शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 8 दमकलें मौके पर पहुंची। दीवार तोड़कर दमकलकर्मी अंदर घुसे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका।गार्ड ने कहा- इमारत की खिड़की से सुबह करीब 7 बजे धुआं उठता दिखा। लगा कि ये रोज की तरह किचन से उठने वाला धुआं है। लेकिन जब लपटें दिखने लगीं तो फायर ब्रिगेड को फोन किया।

सबसे पहले बाहर निकाला

भोज इन रेस्टोरेंट इमारत की दूसरी मंजिल पर है। इसका किचन तीसरी मंजिल पर बना है। आग किचन में लगी और नीचे की तरफ फैलती गई।आग के बीच सबसे बड़ा खतरा किचन में रखे 4 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से था, इसलिए दमकलकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए इन्हें सबसे पहले बाहर निकाला।

सावधानी के तौर पर एलपीजी सिलेंडर रेस्टोरेंट से बाहर कर दिए गए थे।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने कहा- आग अनूप रिजवानी के भोज इन रेस्टोरेंट में लगी। प्राथमिक तौर पर इसका कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में कोई नहीं था। यहां फायर एक्सटिंग्विशर रखे थे।पटेल ने बताया कि इस तरह के रेस्टोरेंट में अलग से किसी फायर सिस्टम की जरूरत नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *