कोरेक्स सिटी रीवा डिप्टी CM का भी है,क्या पोस्टर से लोकतंत्र खतर में आ गया..! - rashtrmat.com

कोरेक्स सिटी रीवा डिप्टी CM का भी है,क्या पोस्टर से लोकतंत्र खतर में आ गया..!

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। किसी भी पार्टी का व्यक्ति हो उसके पोस्टर में हमेशा से यही लिखता आया है कि विंध्य की सफेद शेरों की धरती में आप का स्वागत है।लेकिन डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के कथित विकसित रीवा का अब नाम बदल गया है। जब से वो मंत्री बने हैं रीवा की पहचान बदल गयी है। अब यह इंटरनेट पर कोरेक्स सिटी के नाम से जाना जाता है। इसलिए आज उसी कोरेक्स सिटी रीवा में बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ कार्यक्रम एनसीसी मैदान में चल रहा था उसी दौरान एक महिला हाथ में पोस्टर लेकर सीएम डाॅ मोहन यादव का स्वागत कर रही थी। उसके पोस्टर में लिखा था कोरेक्स सिटी रीवा में मुख्यमंत्री जी आप का स्वागत है।


पोस्टर से पुलिस टेंशन में
कोरेक्स सिटी में आप का स्वागत है,मुख्यमंत्री जी यह पेास्टर कार्यक्रम स्थल में सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। तभी एक महिला अधिकारी की नजर उस पोस्टर पर पड़ी। यह पेास्टर रीवा की वास्तविकता से परिचय करा रहा था। दूसरी ओर पुलिस की खामियों का उजागर कर रहा था। साथ ही डिप्टी सीएम की उपलब्धि को भी प्रदर्शित कर रहा था। महिला अधिकारी ने उस महिला से कहा मैडम यह पोस्टर लेकर आप यहां से चले जाएं। आप हमारी नौकरी खाना चाहती हैं क्या। वह युवती ने कहा मैडम मैं कुछ नहीं कर रही हूं। सिर्फ सीएम का स्वागत कर रही हूं।


उसे पकड़ ले गयी पुलिस
उस युवती के हाथ में जो पोस्टर था उसे महिला अधिकारी छीन लीं। उसके बाद वो उनसे उलझ पड़ी आप गलत कर रही हैं। मैं क्या गलत कर रही हूं बताएं। वह युवती भीड़ से मुखातिब हुई कि कोई कुछ बोलेगा। कोई कुछ बोलता उससे पहले महिला पुलिस अधिकारी उसे पकड़ कर ले गयी। लोग देखते रहे।


क्या लोकतंत्र खतरे में आ गया
भीड़ में कुछ ने कहा बीजेपी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पर सम्मेलन कर रही है। क्या पोस्टर हाथ में लेकर सीएम का स्वागत करने से लोकतंत्र खतरे में आ गया। अराजकता है पोस्टर हाथ में लेकर स्वागत करना।यह तो डिप्टी सीएम को बताना चाहिए। कारेक्स सिटी रीवा तो उनका भी है।

पुलिस ने प्रतिबंधात्क कार्रवाई की
पोस्टर दिखाने वाली महिला का नाम प्रतिभा सिंह है। पुलिस के अनुसार वो किसी पार्टी से भी जुड़ी हुई हैं। पेशे से डाॅक्टर है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गयी है। धारा 151 तहत कार्रवाई की गयी है। पुलिस के अनुसार वो नशे का एक पोस्टर दिखा रही थी।


मैं सीएम का स्वागत कर रही थी
डाॅ प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज गूगल में सर्च करो तो रीवा को कोरेक्स सिटी के नाम से जाना जाता है। रीवा में कुछ और नहीं है क्या है जिससे उसकी पहचान बदल सके। सीएम मोहन यादव रीवा के हैं। उन्हें यह जानना चाहिए कि उनका रीवा कोरेक्स सिटी क्यों हैं। यहां गांजा,कोरेक्स ही सबसे ज्यादा क्यों बिकता है। मैं उनका विरोध नहीं कर रही थी। बल्कि स्वागत कर रही थी। रीवा की जो पहचान है वही बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *