परिसीमन के जरिये BJP सियासी फायदा लेना चाहती हैःराहुल - rashtrmat.com

परिसीमन के जरिये BJP सियासी फायदा लेना चाहती हैःराहुल

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया है कि भाजपा परिसीमन के जरिए देश का इलेक्टोरल मैप दोबारा बनाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। ये अधिकार किसने दिया?उन्होंने कहा कि अब मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार 850 सीटों का नया आइडिया लेकर आए हैं। यह भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देगा। Gen-Z मानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है। वे मेरे साथ हैं।

लोकसभा की सीटें 850 करने की जरूरत क्यों 

राहुल ने पूछा कि जब महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है तो लोकसभा की सीटें 850 करने की जरूरत क्यों है? इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था।राहुल ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चार दिन के संसद सत्र के पहले की। लोकसभा में 30 नवंबर से और राज्यसभा में 2 दिसंबर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी है।

भाजपा का परिसीमन

महिला आरक्षण की आड़ में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी है। महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका है, इसे मौजूदा 543 सीटों पर भी लागू किया जा सकता है। फिर 850 सीटें करने की जरूरत क्यों है?राहुल ने प्रेजेटेंशन में बताया कि केंद्र सरकार का परिसीमन सही नहीं है। उन्होंने इसे भाजपा का परिसीमन बताते हुए उसकी तुलना INDIA के परिसीमन से की।राहुल ने कहा- INDIA के परिसीमन में 2011 की जगह 2027 के आधार पर जनगणना हो। साथ में जाति जनगणना भी हो। सीटें 543 ही रहें।

परिसीमन आयोग की संरचना पर सवाल  

850 सीटें होने से निर्वाचन क्षेत्रों (कॉन्स्टिट्यूएंसी) की सीमाएं बदलने की बड़ी गुंजाइश मिलेगी। भाजपा अपने विरोध वाले समुदायों का प्रतिनिधित्व कमजोर कर सकती है और विपक्षी नेताओं को निशाना बना सकती है। उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का उदाहरण भी दिया।राहुल ने प्रस्तावित परिसीमन आयोग की संरचना पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आयोग में एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का चयन PM मोदी और अमित शाह करेंगे, जबकि तीसरे सदस्य का चयन ज्ञानेश कुमार करेंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि इससे सरकार को निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने में नियंत्रण मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *