मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने पर भड़की कांग्रेस,प्रदेशव्यापी धरना - rashtrmat.com

मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने पर भड़की कांग्रेस,प्रदेशव्यापी धरना

 राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल/नई दिल्ली(ब्यूरो)।मीनाक्षी नटराजन के राज्य सभा का नामांकन दाखिल होने के बाद से प्रदेश से लेकर दिल्ली तक राजनीति गर्म है। पूरे प्रदेश में कांगे्रस इसका विरोध कर रही है। अभिेषक सिंह मनु सिंघवी ने कहा संज्ञान लिए बिना मामला लंबित नहीं माना जा सकता. किसी भी आपराधिक मामले में सबसे पहले मजिस्ट्रेट यह तय करते हैं कि उसकी सुनवाई शुरू होगी या नहीं। इसे संज्ञान लेना कहा जाता है। जब तक अदालत संज्ञान नहीं लेती तब तक मामला शुरू हुआ नहीं माना जाता।

मामले में आगे सुनवाई शुरू की जाए

मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने का रिटर्निंग ऑफिसर (RO) का फैसला गलत है और कानून के मुताबिक नहीं है। जिस आधार पर नामांकन रद्द किया गया, उसका कानून में कोई प्रावधान नहीं है। नटराजन के खिलाफ ऐसा कोई आपराधिक मामला नहीं था, जिसका उन्हें खुलासा करना पड़ता। कोर्ट ने सिर्फ एक नोटिस भेजा था। इसमें नटराजन से पूछा गया था कि मामले में आगे सुनवाई शुरू की जाए या नहीं।

दो घंटे के भीतर फैसला लेने का आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, विवेक तन्खा शामिल थे। एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि चुनाव आयोग ने प्रतिनिधिमंडल को दो घंटे के भीतर फैसला लेने का आश्वासन दिया है।इधर, भोपाल में कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) दफ्तर पहुंचे। गेट बंद मिलने पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गणवेश दफ्तर के बाहर गेट पर टांग दी।

लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी बताया

दरअसल, मंगलवार को चुनाव अधिकारियों ने हलफनामे में अनियमितताएं पाए जाने के आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया था। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली और भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर धरना दिया था।भाजपा का आरोप था कि उन्होंने शपथ पत्र में हैदराबाद कोर्ट के एक लंबित मामले की जानकारी छिपाई। नटराजन का नामांकन खारिज होने को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी बताया।

जबलपुर में  धरने पर बैठे कांग्रेसी

जबलपुर के टाउन हॉल में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्वाचन आयोग के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा- उनकी पार्टी की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन गांधीवादी विचारधारा की नेता हैं और उन्होंने अपना पूरा जीवन महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि  BJP एक ओर नारी सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि एक महिला के अधिकारों पर कुठाराघात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *