गर्रा-गायखुरी-गोंगलई-नवेगांव पर बनेगी समृद्धि की कंक्रीट सड़क - rashtrmat.com

गर्रा-गायखुरी-गोंगलई-नवेगांव पर बनेगी समृद्धि की कंक्रीट सड़क

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट शहर के महत्वपूर्ण मार्ग गर्रा-गायखुरी-गोंगलई-नवेगांव (डेंजर रोड) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग को सीमेंट कांक्रीट सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 12 करोड़ 24 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। निर्माण कार्य के लिए एजेंसी निर्धारित कर ठेकेदार को कायार्देश भी जारी कर दिया गया है। आगामी एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।

प्रशासकीय स्वीकृति जारी
लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) संभाग क्रमांक-01 के कार्यपालन यंत्री बी.एस. अड़मे ने बताया कि गर्रा-गायखुरी-गोंगलई-नवेगांव मार्ग (डेंजर रोड) की कुल लंबाई 7.48 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 5.50 मीटर चौड़ाई में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। शासन द्वारा मजबूतीकरण मद के अंतर्गत 26 मई 2026 को 12.24 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए एजेंसी निर्धारित की जा चुकी है तथा 23 अक्टूबर 2026 को संबंधित ठेकेदार को कायार्देश जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *