ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग पास,215 सांसद मौजूद रहे - rashtrmat.com

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग पास,215 सांसद मौजूद रहे

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने जन महाभियोग लाया। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी दलों के 215 सांसद जन.महाभियोग पास करने के दौरान मौजूद रहे।विपक्ष की संसद 3.23 घंटे चली।इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में एक नया पाॅलिटिकल हथियार तैयार हो रहा है। ज्ञानेश कुमार ने जो किया उसे देश कभी नहीं भूलेगा।

पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने अध्यक्षता की

राहुल गांधी ने कहा SIR के जरिए 13.3 करोड़ यानी 15 फीसदी मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें से कई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था। उस चुनाव में जीत का अंतर सिर्फ 3 फीसदी वोट था।राहुल शनिवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर चल रही मॉक पार्लियामेंट को संबोधित कर रहे थे। यह संसद 3 घंटे 23 मिनट चली। पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने अध्यक्षता की।

19 दलों के 215 सांसद शामिल हुए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग प्रस्ताव लाए। उन पर 6 आरोप लगाए गए। प्रस्ताव को सभी सांसदों ने पास कराया।कांग्रेस सहित 19 दलों के 215 सांसद शामिल हुए। जन महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं। यह सांकेतिक होता है।

एक नया पॉलिटिकल हथियार तैयार हो रहा है

राहुल ने कहा- हम एक चेतावनी दे रहे हैं चीजें बदल रही हैं। यहां एक नया पॉलिटिकल हथियार तैयार हो रहा है। हम कोई दुश्मन नहीं है, लेकिन हम देश और संविधान की आवाज को उठाएंगे, उसकी रक्षा करेंगे। देश की जनता हमारी ताकत हैं। यह एक परीक्षा है सरकार की।राहुल गांधी ने कहा- अगर ज्ञानेश सोच रहे हैं कि मोदी शाह उन्हें बचा लेंगे तो देखिए देश में क्या हो रहा है। लोगों का मूड क्या है। आप लगे रहिए वोट चोरी करवाने में। मैं गारंटी देता हूं कि जो लोग सड़कों पर हैं, वे कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उनके साथ क्या किया।

राहुल गांधी की  5 बातें;

1. हमारे लिए बाकी संस्थान बंद: यह कितनी अजीब बात है कि CEC (मुख्य चुनाव आयुक्त) के महाभियोग पर चर्चा करने के लिए पूरे विपक्ष को बगीचे में बैठना पड़ रहा है, क्योंकि हमारे लिए बाकी सभी संस्थान बंद हैं।

2. CEC को हटना ही होगा: ज्ञानेश कुमार CEC के पद पर नहीं टिक पाएंगे; अगर हमारे खुलासे के बाद भी BJP उन्हें बनाए रखने पर अड़ी रहती है, तो हमें समझ आ जाएगा कि उनका क्या खेल है।

3. जनता इसे नहीं भूलेगी: बीजेपी भले ही चुनावों में धांधली करती रहे, लेकिन भारत की जनता और विपक्ष के सदस्य इसे न तो भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।

4. नया पॉलिटिकल हथियार: हालात बदल रहे हैं, इस बगीचे में एक नया राजनीतिक हथियार आ गया है और यह आपको बुरी तरह नुकसान पहुंचाएगा।

5. ज्ञानेश के खिलाफ देशद्रोह का केस हो: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का पूरा समर्थन करता हूं; उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *