छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही झिरिया छात्रावास पहुंचे कलेक्टर - rashtrmat.com

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही झिरिया छात्रावास पहुंचे कलेक्टर

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।   रीवा शहर के झिरिया स्थित छात्रावास के छात्रों द्वारा मूलभूत सुविधाओं की मांगको लेकर कलेक्टर आवास का घेराव करने की सूचना मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी स्वयं छात्रावास पहुंचेऔर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण कर छात्रों से सीधे संवाद किया।

पानी की व्यवस्था कराई गई

निरीक्षण के दौरान छात्रों ने पेयजल की गंभीर समस्या उठाई। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिसके बाद छात्रों के लिए पानी की व्यवस्था कराई गई।

छात्रावास में कुछ बाहरी लोग रह रहे थे

कलेक्टर ने छात्रावास की भोजन व्यवस्थारसोई, छात्रों के कमरों, बिजली, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक एवं तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि छात्रावास में कुछ बाहरी लोग रह रहे थे।

अनुशासन प्रभावित होता है

इस पर कलेक्टर ने उन्हें तत्काल छात्रावास खाली करने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावास केवल प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए है और बाहरी लोगों की मौजूदगी से छात्रों को असुविधा होती है तथा अनुशासन प्रभावित होता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *