सावरी घाट में डूबे प्रवीण का शव बरामद,दोस्तों के साथ गया था नहाने - rashtrmat.com

सावरी घाट में डूबे प्रवीण का शव बरामद,दोस्तों के साथ गया था नहाने

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।   बालाघाट जिले के सावरी घाट में बुधवार को डूबे 22 वर्षीय युवक प्रवीण उर्फ भुरू ठाकरे का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था और गहरे पानी में डूब गया था। शव को 24 घंटे बाद  निकाला गया।सावरी घाट से शव निकाले जाने के बाद पुलिस ने उसे  पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया

मोहझरी निवासी प्रवीण ठाकरे बुधवार दोपहर करीब 2-3 बजे अपने दोस्तों के साथ सावरी घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों और पुलिस को जानकारी दी गई।प्रवीण की तलाश के लिए बुधवार को ही सर्च अभियान शुरू किया गया था, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह से फिर से तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एसडीईआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर शामिल थे। अथक प्रयासों के बाद युवक का शव घटना स्थल से कुछ दूर बरामद किया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इनमें तहसीलदार, एसडीएम लांजी, ओंकार बाबा राहंगडाले, सावरी सरपंच और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अजय अवसरे सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।सावरी घाट से शव निकाले जाने के बाद पुलिस ने उसे  पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।मोहझरी के युवक की डूबने से हुई मौत की खबर के बाद मोहझरी और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *