प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसान आगे आ रहे-चावड़ा - rashtrmat.com

प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसान आगे आ रहे-चावड़ा

 राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो) ।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेशव्यापी प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं एवं कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चाओं का आयोजन प्रारंभ किया गया। प्रदेश के सभी 62 जिलों में 2 से 3 स्थानों पर आयोजित इन कार्यशालाओं में हजारों किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को राष्ट्रीय अभियान का स्वरूप मिला है। प्रदेशभर से प्राप्त उत्साहजनक सहभागिता यह सिद्ध करती है कि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा, ताकि किसान आत्मनिर्भर बनें, खेती की लागत घटे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।
कृषि पद्धतियों से जोड़ना है
जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि इन कार्यशालाओं का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना, खेती की लागत कम करना तथा किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने वाली कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। कार्यक्रमों में कृषि वैज्ञानिकों एवं सफल किसानों ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी और अपने अनुभव साझा किए।
स्वास्थ्य के संरक्षण का सशक्त माध्यम
कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को रसायन मुक्त खेती, कम लागत में अधिक उत्पादन, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल खेती की एक पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। किसान समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा।


कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे
बैतूल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल एवं केंद्रीय राज्यमंत्री   दुर्गादास उईके ने किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  सुधाकर पवार, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक  चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष   हंसराज देशमुख, श्री भोला खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष   जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी दी
इंदौर के कस्तूरबा ग्राम कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यशाला में सांसद   शंकर लालवानी, भाजपा इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष   श्रवण सिंह चावड़ा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष   नारायण पटेल, प्रदेश मंत्री   राजीव पटेल, श्री डी.डी. केवड़ा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।इसी प्रकार राजगढ़ के बिलोदा, हरदा के कोलीपुर, बड़वानी के राजपुर, छतरपुर के नौगांव, जबलपुर, नरसिंहपुर, सीधी, छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी दी।

विशेष सम्मान किया गया

बड़वानी में आयोजित कार्यशाला में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। छतरपुर में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का सम्मान किया गया तथा महिला कृषक नानी बाई का विशेष सम्मान किया गया।
किसानों को संबोधित किया
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित कार्यशाला में राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक श्रीमती इंदु तिवारी, विधायक   अजय विश्नोई, विधायक   अशोक रोहाणी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।नरसिंहपुर में आयोजित ‘प्राकृतिक खेती कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा कार्यशाला’ में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों को संबोधित किया।