हर किसान को सहकारी समिति का सदस्य बनाएं -यादव - rashtrmat.com

हर किसान को सहकारी समिति का सदस्य बनाएं -यादव

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र यादव ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रीवा में सहकारी बैंक और सहकारी समितियों के कार्यों की समीक्षा की। नवीन सर्किट हाउससभागार में आयोजित रीवा तथा शहडोल संभाग की संयुक्त बैठक में प्रशासक श्री यादव ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों का बैंक है। हर किसान को सहकारी समिति का सदस्य बनाने तथा सहकारी बैंक में खाता खोलने के प्रयास करे। इसके लिए30 जून तक चलाए जा रहे विशेष सदस्यता अभियान को कारगर बनाएं।

गेंहू उपार्जन में शानदार कार्य किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्तमान वर्षको किसान वर्ष घोषित करके किसानों की आय को दुगना बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। मुख्यमंत्रीजी की मंशा के अनुसार सहकारी बैंक अधिक से अधिक किसानों को बैंक से जोड़ने का प्रयास करें।प्रशासक श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेंहू का रिकार्ड उपार्जन हुआ है। सहकारी समितियों ने
गेंहू उपार्जन में शानदार कार्य किया है।

प्रचार-प्रसार कराकर व्यवसाय में वृद्धिकरे

सहकारी बैंक कृषि के साथ-साथ इससे जुड़े अन्य व्यवसायों के लिए भी किसानों कोऋण उपलब्ध कराए। पहले किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था। आज हमारी सरकार जीरो प्रतिशत ब्याजपर किसानों को ऋण दे रही है। सहकारी बैंक में अन्य बैंकों की तुलना में जमा राशि पर वरिष्ठ नागरिकों को एक प्रतिशतअधिक ब्याज भी दिया जा रहा है। बैंक के कार्यों और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर इसके व्यवसाय में वृद्धिकरे। बैंक से समय पर लेन-देन करने वाले किसानों को वर्ष में समारोहपूर्वक सम्मानि‍त करें।  बैठक में सहकारी बैंकों का व्यवसाय बढ़ाने, समितियों की लेनदारी की वसूली, सहकारी बैंक में कर्मचारियों की भर्ती,रीवा में सहकारी बैंक के लिए भवन निर्माण तथा मंदसौर जिले के नाहरगढ़ सहकारी समिति मॉडल को लागू करने के सबंध में चर्चा की गई।