राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिला ही नहीं प्रदेश के अधिकारियों,कर्मचारियों और आम नागरिकेां की सुरक्षा को लेकर 3 नवम्बर को जिला कांग्रेस कमेटी एस.पी. को ज्ञापन देकर उनकी सुरक्षा के लिए सार्थक पहल करने की मांग करेगी। देखा जा रहा है कि कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है। काॅलेज और दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार के पक्ष में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। यह काम जिला प्रशासन सरकार के दबाव में कर रहा है,लेकिन इस कार्य प्रक्रिया से आम जनता और कर्मचारी दहशत में है। उसे हमेशा डर बना रहता है कि कहीं उसे निलंबित न कर दिया जाए।उसके खिलाफ एफआईआर न दर्ज कर दिया जाए।किसी अपराधी के साथ उसका नाम न जोड़ दिया जाए। अपराधियों के पौ बारह है जिले में,प्रदेश में।

अपराधियों के पौ बारह
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश में बढ़ते माफिया आतंक एवं अधिकारियों.कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर 03 नवम्बर 2026 को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है। विगत दिनों देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना प्रदेश की कानून.व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रदेश में गृह मंत्री का दायित्व स्वयं मुख्यमंत्री के पास होने के बावजूद शराब माफिया, रेत माफिया सहित विभिन्न प्रकार के माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आए दिन इन माफियाओं द्वारा अधिकारियों,कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। माफियाओं के आतंक के कारण प्रदेश में कानून.व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।

माफिया से जनता को बचाने एसपी को ज्ञापन
रीवा जिले में और प्रदेश में शासन.प्रशासन बढ़ते अपराध और माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों.कर्मचारियों एवं आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर 03 नवम्बर को शाम 4 बजे समस्त कांग्रेसजन विवेकानंद पार्क में एकत्रित होंगे। यहां से मानस श्रृंखला बनाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचेंगे। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में और जिले में माफिया आतंक पर प्रभावी रोक लगाने और आम नागरिकों सहित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।

कांग्रेस की सभी से अपील
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी राजेन्द्र शर्मा एवं शहर अध्यक्ष अशोक पटेल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व सांसद पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, महापौर प्रदेश पदाधिकारीगण, पार्षद एवं पूर्व पार्षद,युवा कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित जिलाशहर, ब्लाक,मंडलम बूथ के समस्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से 03 नवम्बर को 03ः30 बजे विवेकानंद पार्क पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।