भैसानघाट परिक्षेत्र में अवैध मादा सांभर के दो शिकारी पकड़े गए - rashtrmat.com

भैसानघाट परिक्षेत्र में अवैध मादा सांभर के दो शिकारी पकड़े गए

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। परिक्षेत्र भैसानघाट में वन विभाग की गश्ती टीम ने अवैध शिकार के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक फरसा बरामद कर जब्त किया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर वन क्षेत्र से अवैध रूप से शिकार की गई मादा सांभर का शव भी बरामद किया गया।

मादा सांभर का शव बरामद

04 अक्टूबर को वन विभाग का गश्ती दल भैसानघाट परिक्षेत्र में नियमित गश्त पर था। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार हथियार फरसा बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर वन क्षेत्र में सांभर के अवैध शिकार का मामला सामने आया और मादा सांभर का शव बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

वन अपराध प्रकरण दर्ज

वन विभाग की टीम ने मौके पर नियमानुसार जब्ती पंचनामा सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्राथमिक वन अपराध प्रकरण दर्ज किया। मृत सांभर के शव का परीक्षण कान्हा टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान आवश्यक रासायनिक जांच के लिए शव के विभिन्न अंगों एवं चमड़ी के नमूने सुरक्षित रूप से संग्रहित किए गए हैं।

दोनों आरोपी कोर्ट में पेश

सम्पूर्ण कार्रवाई में सहायक संचालक हॉलोन, परिक्षेत्र अधिकारी भैसानघाट सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय बैहर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *