आग में राख हुई जमा-पूंजी, सामाजिक बंधुओं ने बढ़ाए मदद के हाथ - rashtrmat.com

आग में राख हुई जमा-पूंजी, सामाजिक बंधुओं ने बढ़ाए मदद के हाथ

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।आग की लपटों ने महकेपार के कोठेकर परिवार से उनका आशियाना, दुकान और वर्षों की मेहनत से जुटाया गृहस्थी का सामान छीन लिया। देखते ही देखते परिवार की जमा-पूंजी राख में तब्दील हो गई। इस मुश्किल घड़ी में  समाज के लोग उनके साथ खड़े हुए। तेली समाज के सामाजिक बंधुओं ने महकेपार पहुंचकर पीडि़त परिवार का दुख बांटा और स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग कर उन्हें संबल देने का प्रयास किया।
50 से 60 लाख रुपए का नुकसान
ग्राम पंचायत महकेपार में 15 सितंबर की सुबह हुई आगजनी ने शिवराम राजाराम कोठेकर, ईशु कुमार राजाराम कोठेकर और कैलाश राजाराम कोठेकर के परिवारों को गहरा सदमा दिया। आग इतनी भीषण थी कि तीनों भाइयों के मकान, दुकान और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार के मुताबिक घटना में करीब 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
बच्चों को टीन शेड तोडकऱ  निकाला गया
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परिवार के तीन बच्चे भी आग और धुएं के बीच फंस गए थे। उन्हें शौचालय का टीन शेड तोडकऱ  बाहर निकाला गया। इस दौरान ईशु कुमार भी झुलस गए। बच्चों और ईशु कुमार का उपचार कराया गया।
इन्होंने बढ़ाया मदद का हाथ
पीडि़त परिवार की मदद के लिए मां कर्मा बाई समिति पाथरवाड़ा, मां कर्मा मंदिर समिति बघोली सहित विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक बंधुओं ने सहयोग किया। इनमें पाथरवाड़ा से पीतम आंबिलकर, मदनलाल धावड़े, वासुदेव कावरे, मोतीलाल आंबिलकर, बालाघाट से हीरा साहू बावनकर, भानेश साकुरे, तरुण साहू, योगेश तुलसीकर, राजा आंबिलकर, सुनील कुमार पटले, वारासिवनी से खेमराज भोंगाड़े, ग्राम पंचायत थानेगांव सिहराटोला के सरपंच लक्ष्मीकांत बैस, नाहरवानी से कृष्ण कुमार बावनकर, बुदबुदा से कमलेश साहू, सरंडी से शिवप्रसाद नेतलाल अगासे और लालबर्रा से किरण हटवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *