कुत्ते के काटने से युवक की मौत, 10 दिन तक झाड़-फूंक कराते रहे - rashtrmat.com

कुत्ते के काटने से युवक की मौत, 10 दिन तक झाड़-फूंक कराते रहे

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा में कुत्ते के काटने के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से  मजदूर युवक विजय केवट की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले कुत्ते ने युवक को काटा था, लेकिन परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करवाते रहे।
हालत धीरे-धीरे बिगड़ती गई
मृतक की पहचान विजय केवट के रूप में हुई है, जो सिमरिया थाना क्षेत्र का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के मुताबिक, 10 तारीख को कुत्ते के काटने के बाद उसकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती गई। कल अचानक तबीयत खराब होने पर युवक कुत्ते की तरह भौंकने और असामान्य हरकतें करने लगा, जिसके बाद उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी
लेकिन उपचार के दौरान आज युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।कुत्ते के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है, क्योंकि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है और समय पर उपचार से इसे रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *