ऑटो चालक से मारपीट करते प्रधान आरक्षक महेश वर्मा! का वीडियो वायरल - rashtrmat.com

ऑटो चालक से मारपीट करते प्रधान आरक्षक महेश वर्मा! का वीडियो वायरल

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।  जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेश वर्मा का एक ऑटो चालक के साथ कथित मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

एक बार फिर मारपीट का वीडियो

बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक महेश वर्मा जहां भी पदस्थ रहे, वहां विवादों में रहने की चर्चाएं सामने आती रही हैं। उन्हें पूर्व में कई बार लाइन अटैच और निलंबित किए जाने की बात भी कही जा रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक बार फिर मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद रीवा पुलिस अधीक्षक क्या कार्रवाई करेंगे?
क्या मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई होगी या फिर गरीब और आम आदमी के साथ इसी तरह का व्यवहार जारी रहेगा?फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया और कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *