प्रेमिका के पिता और भाई ने रियांश की हत्या के लिए 10 लाख की दी सुपारी - rashtrmat.com

प्रेमिका के पिता और भाई ने रियांश की हत्या के लिए 10 लाख की दी सुपारी

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघा(ब्यूरो)।जिस प्रेमिका के लिए रियांश तीन साल से दीवाना था। उसी प्रेमिका के पिता और भाई उसकी हत्या करने के लिए दस लाख की सुपारी चार लोगों को देंगे,उसे कभी ऐसा नहीं लगा होगा।उसे मड़ई में शराब पिलाया गया। और फिर सूनसान जगह ले जाकर लोहे के एंगल से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद सड़क दुर्घटना बताने उसकी लाश और एक्टिवा सड़क के किनारे रख दिया। लेकिन पुलिस शव की स्थिति को देखकर समझ गयी कि यह सड़क दुर्घटना नहीं हत्या है। पीएम की रिपोर्ट से यह बात पुख्ता हो गयी। सीसीटीवी फूटेज से अपराधी पकड़े गए।

घटना स्थल पर ऐसे मिला था शव।

ताबड़तोड़ वार कर हत्या

आरोपियों ने पहले से बनाई गई योजना के तहत मंडई देखने पहुंचे रियांश को अपने जाल में फंसाया, सुनसान जगह ले जाकर शराब पिलाई और फिर लोहे के एंगल से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को उसकी एक्टिवा के साथ सड़क किनारे फेंक दिया। लेकिन हट्टा थाना पुलिस ने छह दिन की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में युवती का पिता जीवन पटले, भाई आशुतोष पटले और हत्या को अंजाम देने वाले तीन युवक शामिल हैं। जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

विधायक के सामने रोते पिता।

मामला सड़क दुर्घटना का लगे

16 नवंबर 2026 की रात ग्राम परासपानी में मंडई आयोजित थी। रियांश भी मंडई देखने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी युवक उसे अपने साथ ले गए और एक सुनसान स्थान पर शराब पिलाई। जब रियांश नशे की हालत में हुआ तो आरोपियों ने लोहे के एंगल से उसके सिर के पीछे जोरदार वार किया। हमले से वह बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा लोहे के एंगल से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की योजना पर काम किया। उन्होंने रियांश के शव को उसकी एक्टिवा के साथ सड़क किनारे रख दिया, ताकि पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना का लगे और हत्या का शक न हो।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
17 नवंबर 2026 को हट्टा पुलिस को लोहारा से परासपानी मार्ग पर बांधा तालाब के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा था और पास में उसकी एक्टिवा भी मौजूद थी। मृतक की पहचान रियांश चौहान निवासी नाहरवानी के रूप में हुई। शुरूआत में घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर पुलिस को मामला सामान्य दुर्घटना नहीं लगा। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद थाना हट्टा में अपराध क्रमांक 154/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पुलिस ने घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल फोन सहित तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जहां संदेहियों की गतिविधियों और घटना के समय उनकी आवाजाही की जानकारी जुटाकर अलग-अलग पूछताछ की गई। सघन पूछताछ में आरोपियों ने रियांश की हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र सहित पांच आरोपियों यश पारधी निवासी परासपानी, यश पटले निवासी परासपानी, विकास उर्फ बग्गा चौधरी निवासी परासपानी, आशुतोष पटले  निवासी नाहरवानी और जीवन पटले निवासी नाहरवानी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों में विकास उर्फ बग्गा चौधरी, जिसके उसके विरुद्ध पूर्व में हत्या के दो मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *