डाॅ अर्पिता के निलंबन होने तक मेरा आमरण अनशर जारी रहेगाःशिवानंद - rashtrmat.com

डाॅ अर्पिता के निलंबन होने तक मेरा आमरण अनशर जारी रहेगाःशिवानंद

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक शिवानंद प्यासी को हटा दिया गया था। उनका कहना था कि मुझे गलत तरीके से हटाया गया है। प्राचार्य डाॅ अर्पिता अवस्थी के खिलाफ उन्होंने कई आरोप लगाते हुए आमरण अनशन कर रहे थे। आज उनका आमरण अनशन खत्म कराने पहुंचे उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी अध्यापन का आमंत्रण दिया फिर भी शिवानंद प्यासी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना है कि डाॅ अर्पिता अवस्थी को बचाने के लिए ऐसा किया गया है। जब तक उन्हें निलंबित नहीं किया जाएगा उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

मांगों से पीछे हटने तैयार नहीं
ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक शिवानंद प्यासी के जारी आमरण अनशन को समाप्त कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त संचालक महेंद्र मणि द्विवेदी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डाॅ अर्पिता अवस्थी की ओर से शिवानंद प्यासी को पुनः अध्यापन कार्य के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।लेकिन आमंत्रण पत्र मिलने के बावजूद शिवानंद प्यासी अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक डाॅ अर्पिता अवस्थी को निलंबित नहीं किया जाएगा और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
डॉ. अर्पिता को बचाने का प्रयास
शिवानंद प्यासी ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें अध्यापन कार्य का आमंत्रण पत्र देकर मामले को समाप्त करने और डॉ. अर्पिता अवस्थी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस पहल को अपनी मूल मांगों से ध्यान भटकाने वाला कदम बताया।
अनशन जारी रखने की बात
अब देखना होगा कि उच्च शिक्षा विभाग की यह पहल अनशन समाप्त कराने में सफल होती है या शिवानंद प्यासी की मांगों पर कार्रवाई को लेकर विवाद और आगे बढ़ता है। फिलहाल, आमंत्रण पत्र मिलने के बाद भी अतिथि शिक्षक अपने रुख पर कायम हैं और अनशन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *