शासकीय कुएं में मिला 19 वर्षीय युवक का शव - rashtrmat.com

शासकीय कुएं में मिला 19 वर्षीय युवक का शव

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट \रामपायली(ब्यूरो)।  थाना रामपायली क्षेत्र के ग्राम बोदलकसा में 19 वर्षीय युवक के लापता होने के बाद उसका शव शासकीय कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रिपांशु पिता दिनेश जैतवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बोदलकसा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रिपांशु 21 नवंबर की रात से लापता था। सुबह परिजनों ने उठकर देखा तो वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास एवं परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर 22 नवंबर को रामपायली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कुएं में युवक का शव दिखाई दिया

इसी दौरान तलाश के दौरान ग्राम बोदलकसा के एक शासकीय कुएं में युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान रिपांशु के रूप में की गई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामला हत्या का है या आत्महत्या, इस संबंध में रामपायली पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *