राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर राजा पटेल ने गुस्से में कार की पिछली सीट पर पत्थर मार कर कांच फोड़ दिया।राजा पटेल नशे में था। पैसा नहीं मिलने पर ओम प्रकाश ने 112 नम्बर पर डायल किया। पुलिस आई। उसने घटना की जानकारी दी बैकुठपुर थाने में जाकर उसने एक कागज पर आवेदन किया। लेकिन पुलिस ने राजा पटेल के खिलाफ मामला पंजीबद्ध नहीं किया। ओम प्रकाश को दूसरे दिन आने को कहा गया।नार्मल रिपोर्ट दर्ज कर मुझे थाने से भगा दिया गया।

शराब पीने के लिए पैसे मांगा
ओमप्रकाश ने बताया कि राजा पटले और मेरे बीच किसी तरह का विवाद कभी नहीं था। उसने शराब के लिए पैसा मांगा और मैने नहीं दिया। मैं रीवा में वार्ड नम्बर 9 में रहता हूं। अपने रिश्तेदार की शादी में बैंकुठपुर प्रहलाद मैरिज गार्डन आया हुआ था।

घर से उठवा लूंगा
ओम प्रकाश ने बताया कि राजा पटेल ने कहा कि शराब पीने के लिए पांच सौ रुपए नहीं दोगे तो तुम्हें घर से उठवा लूंगा। मैं तुम्हें घर से भी उठवा लूंगा। इसके बाद वह मेरी कार में एक पत्थर मार दिया। जिससे कार का कांच टूट गया। 112 नम्बर पर डायल कर पुलिस को बुलाया। सारी घटना बताया। रात में थाने गया। मेरे आवेदन के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दूसरे दिन आने को कहा। दूसरे दिन भी गया। देर तक थाने में बैठा रहा। एक नार्मल रिपोर्ट दर्ज कर मुझे वहां से भगा दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया है। ताकि उचित कार्रवाई हो सके।