राजेन्द्र सिर्फ रीवा के हेल्थ मंत्री,मऊगंज में दवा सड़कों पर,ठेले पर बीमार माॅं - rashtrmat.com

राजेन्द्र सिर्फ रीवा के हेल्थ मंत्री,मऊगंज में दवा सड़कों पर,ठेले पर बीमार माॅं

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा/मऊगंज(ब्यूरो)। स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा के संजय गांधी के लिए कुछ काम कर रहे हैं। रीवा के लोग ऐसा मानते हैं। मगर अन्य जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली कैसी है इससे डिप्टी सीएम को कोई सरोकार नहीं। रीवा वाले कहते हें वो केवल रीवा के स्वास्थ्य मंत्री हे। यही सच है। इसका जीता जागता प्रमाण है मऊगंज की स्वास्थ्य व्यवस्था की वायरल हुई दो तस्वीरें। सड़क किनारे दवाइयों का ढेर है,तो दूसरी ओर एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ठेले पर रोहत साकेत अपनी बीमार मां को अस्पताल ले जाने को मजबूर हुआ।


मरीजों की दवा सड़कों पर मिली
जो दवा मरीजों को मिलनी चाहिए वो दवाइयां मऊगंज में सड़कों के किनारे प्रचूर मात्रा में फेक दी गयी। ग्रामीण महिलाएं उस दवा को उठाके कहती हैं यह दवा बच्चों को पीने के लिए दी जाती है। लेकिन हमारे बच्चे को नहीं मिली। यह कहा गया कि चुक गयी है।यह दवा एक्सपाइरी हो गयी है तो क्या इस तरह सड़कों के किनारे फेक दी जाएगी। या फिर कोई अस्पताल से ले गया था बाहर बेचन के लिए। नहीं बिकी तो फेक दिया। मामला जो भी हो ऐसे मामले की जांच होनी चाहिए।

कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

मऊगंज जिले के डेरा से सामने आई दो तस्वीरों ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर सड़क किनारे बिखरी पड़ी दवाइयों का ढेर दिखाई दे रहा है, तो दूसरी ओर एक बेटा अपनी बीमार मां को इलाज के लिए ठेले पर ले जाने को मजबूर नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है।

ठेले पर बीमार मां को ले गया
इनमें सबसे मार्मिक तस्वीर उस बेटे की है, जो अपनी बीमार मां को अस्पताल पहुंचाने के लिए ठेले का सहारा ले रहा है। जिस मां ने कभी अपने बेटे को चलना सिखाया, आज वही मां बीमारी की हालत में ठेले पर जाने को मजबूर है। यह तस्वीर सिर्फ एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर बड़ा सवाल है। आखिर जरूरत के समय एंबुलेंस कहां गायब हो जाती है? क्या ग्रामीण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है?
सड़क किनारे बड़ी मात्रा में दवाइयां 
वहीं, दूसरी तस्वीर में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में दवाइयां बिखरी दिखाई दे रही हैं। यदि ये सरकारी दवाइयां हैं, तो इन्हें खुले में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका? क्या दवाइयों के भंडारण, वितरण और उपयोग की निगरानी करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है? हालांकि, वायरल तस्वीरों में दिखाई दे रही दवाइयों के स्रोत और उन्हें वहां फेंके जाने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *